सुरक्षा अधिकारी को धमकाया आरोपी कबाड़ी भेजा गया जेल

बिश्रामपुर। एसईसीएल के कोयला खान क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा चोरियों पर लगाम लगाने सख्ती बरतने से नाराज नगर के कबाड़ी नितेश सिंह द्वारा क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण के मोबाइल पर काल कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय पुलिस ने आरोपित कबाड़ी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की। कबाड़ी नितेश सिंह निवासी पउआ पारा बिश्रामपुर ने पूर्व में भी कबाड़ चोरी रोकने पर क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद बीते सोमवार की शाम को फिर मोबाइल पर काल कर कबाड़ चोरी पर लगाम लगाने की कोशिश को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए नितेश सिंह ने क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी को मोबाइल पर कॉल कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसके साथ ही उसने धमकी देते हुए कहा कि उनके क्वार्टर में हुई चोरी की वारदात को उसी ने अंजाम दिलाया था। घटना की शिकायत क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण ने विश्रामपुर थाना में की। जिस पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के बजाय उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

RO No. 13467/11