
नईदिल्ली, २६ जुलाई [एजेंसी]।
इंफालमणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जैसे ही सरकार और आम लोगों को लगता है कि तनाव शांत हो गया है। वैसे ही फिर एक और घटना सामने आ जाती है। अब मणिपुर के कांगपोकपी जिले में भीड़ ने सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली दो बसों में आग लगा दी। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घटना उस समय की है, जब बसें मंगलवार शाम दीमापुर से आ रही थीं। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच लगातार हिंसा बढ़ रही है। हिंसा कर रहे लोगों के एक समूह ने मणिपुर की बसों को सपोरमीना में रोक दिया और बस चालक से कहा कि वह देखना चाहते हैं कि दूसरे समुदाय का कोई सदस्य तो नहीं बैठा है।





























