पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi Death) के निधन की सूचना मिलते ही देश भर में सोमवार की देर शाम शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा उनका निधन बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। उनके आवास पर भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद हैं। सुशील मोदी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस मौके के कई वीडियो भी सामने आए हैं। सुशील मोदी में उनके आवास से अब पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय विजय निकेतन ले जाया गया है। सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विजय निकेतन (संघ के प्रांत मुख्यालय) पहुंचते ही लोगों की उमड़ी भीड़। उन्होंने लिखा कि संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे श्री सुशील जी सारे देश विशेषतः बिहार की चिंता करते थे। उनके निधन से एक जागृत सामाजिक कार्यकर्ता व कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया है।