सेंन्हा में फसल रौंदकर हाथियों का दल पहुंचा सुखाबहरा

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नही ले रहा है। डिवीजन के पसान रेंज में एकाएक सक्रिय हुए 11 हाथियों के दल ने बीती रात सेन्हा नामक गांव में पहुंचकर वहां किसानों की खेतो में लगे धान की फसल को रौंद दिया । और सुबह होने से पहले वहां से निकल कर सुखाबहरा पहुंचकर वहां के जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियो द्वारा रात में फसल रौंदे जाने की जानकारी ग्रामीणों को आज सुबह तब लगी जब वें अपनी फसल को देखने खेतो में पहुंंचे तो वहां लहलाती फसल के स्थान पर उसे रौंदा हुआ पाया पास में हाथियों के पैरो के बड़ी संख्या में निशान थे। ग्रामीणों को यह समझने में देर नही लगी कि हाथियों ने उनकी फसल का रौंद मेहनतो पर पानी फेर दिया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसपर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आकलन शुरू कर दिए है। सुखाबहरा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सर्तक कर दिया गया है। इस बीच केंदई रेंज मेंक 26 हाथियों का दल कापानवापारा में डेरा डाले हुए है। हाथियों के इस दल ने बड़ा नुकसान नही पहुंचाया है। वहीं 24 हाथी एतमा नगर रेंज के गुरसिया परिसर में विचरण कर रहे है।

RO No. 13467/11