
कोरबा। बसपा के जिलाध्यक्ष फूलचंद सोनवानी व जिला महासचिव सत्यजीत कुर्रे द्वारा सेक्टर स्तर पर बैठक ली गई। कटघोरा विधानसभा में 23 सेक्टर आते हैं। यहां पर सत्यजीत कुर्रे व मनोज हिरवानी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सेक्टर में अनिता टंडन, सूरज आनंद, अरूणा चंद्राकर, राजू पाटले, दीप आजाद, अमृता रनाडे के द्वारा स्वागत किया गया। इसी तरह नगर अध्यक्ष त्रिवेणी भास्कर द्वारा भी बालको व उरगा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। यहां पर आर के चौहान भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हंै। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआर निराला, नीलकंठ कमलाकर व जगतराम राठिया के द्वारा सेक्टर में जाकर बैठक ली जा रही है।


























