नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को सैम पित्रोदा को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पित्रोदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। उन्होंने कहा, ‘सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पित्रोदा ने इस वर्ष मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।