
कोरबा। सडक़ हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत मौके पर हो गई।तेज रफ्तार के ट्रेलर की टक्कर से हादसा हुआ।स्कुटी में पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचारार्थ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा चांपा मुख्य मार्ग बरपाली के पास हादसा हुआ है। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार 2 महिलाएं चांपा से कोरबा की तरफ आ रही थीं। वहीं तेज रफ्तार ट्रेलर कोरबा से चांपा की तरफ जा रहा था। इस दौरान हादसा हुआ।हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी को छोडक़र मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।उरगा पुलिस ने बताया कि बरपाली सिद्धि राइस मिल के पास हादसा हुआ है। स्कूटी चला रही साहिदान्त बेगम निवासी कोरबा की मौके पर मौत हुई है। वहीं कोरबा के रामपुर निवासी सुनीता उरांव निवासी को गंभीर चोटें आई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।




























