स्कूल में फूड पॉइजनिंग के कारण 100 से ज्यादा छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

गडचरोली, 2१ दिसम्बर । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सोडे गांव में आश्रम स्कूल की 107 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग हो गई. इसके बाद छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। अफसरों का कहना है कि छात्राओं की तबीयत किस वजह से बिगड़ी, इसकी जांच की जा रही है. धानोरा तहसील के सोडे गांव के सरकारी आश्रम स्कूल में 358 छात्राएं पढ़ती हैं। दोपहर के भोजन के बाद छात्राओं की तबीयत बिगडऩे लगी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को स्थानीय धानोरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 107 छात्राएं ग्रामीण अस्पताल धानोरा में भर्ती कराया गया. यहां से 35 गंभीर छात्राओं को गढ़चिरौली जिला अस्पताल भेजा गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आदिवासी विकास विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर के साथ वरिष्ठ अधिकारी आश्रम स्कूल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली.

RO No. 13467/11