
जांजगीर चांपा । ग्राम पंचायत कोटमी सोनार अकलतरा जनपद पंचायत का सबसे बड़ा आबादी चाला पंचायत है। ग्राम पंचायत में पूर्ण कालिक स्थाई सचिव नहीं है। जिसके ग्रामीणों के छोटे छोटे काम नहीं हो पा रहे हैं जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में स्थाई सचिव के नहीं होने से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, पीएम आवास, प्रस्ताव सहित र अन्य कार्य इससे प्रभावित हो रहे है। पूर्व सचिव मो ईलाही कुरैशी द्वारा पूर्व मैं निर्माण कार्यों का चेक काटा गया है । परन्तु मौके पर निर्माण कार्य प्रारंभ नही हो सका है। ज्ञात हो कि यहां पदस्थ सचिव मो ईलाही कुरैशी का विधान सभा चुनाव के दौरान पूर्व विधायक, सौरभ सिंह द्वारा चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी जिसके कारण सचिव मो ईलाही कुरैशी को जनपद पंचायत अकलतरा में अटैच किया गया है वहीं जनपद सीईओ अकलतरा द्वारा ग्राम पंचायत कोटमी सोनार का प्रभार कटनई सचिव नीतू सिंह को दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में सरपंच और सचिव ने मिलकर यहां अनियमितता की है ।

















