
बिश्रामपुर। नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर खान क्षेत्र में मोटरसाइकिल चालक युवक से 35 पाव अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपित को जेल भेज दिया है। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करमपुर निवासी भोगल टोप्पो अवैध शराब लेकर करमपुर तरफ जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जीएम आफिस के पास रेलवे फाटक से थोड़ी दूरी पर खान क्षेत्र में करमपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर मोटरसाइकल चालक भोगल टोप्पो पिता सदर टोप्पो निवासी ग्राम करमपुर बरपारा को रोककर उसकी तलाश ली। तलाशी में उसमे पिठ्ठू बैग से पुलिस ने 35 पउआ अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी दुकान में बेचने के लिए शराब ले जा रहा था। पुलिस ने अवैध शराब एवं शराब के अवैध कारोबार में प्रयुक्त आरोपित की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपित के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया।






















