
बलौदा। प्रार्थी चिमन लाल चाहर पिता रामेश्वर लाल हर उम्र 32 वर्ष जोरावरपुरा थाना हनुमानगढ़ जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) जी0आर0 इन्फ्रा प्रोजेक्ट बलीया द्वारा थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 07.07.2023 के रात्रि 08-09 बजे जीआर कंपनी में लगे गाडी एक्सावेटर मशीन से डीजल चोरी कर रहा था जो हम लोगो को देखकर भागने लगा जिसे पकडऩे दौड़ाये तो यह अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार जैसा निकालकर हम लोगों को डराने लगा, कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध 236/ 23 धारा 379, 511 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी सुरेंद्र दास निवासी खिसोरा थाना बलौदा के मेमोरेण्डम पर जुर्म करना स्वीकार करने तथा आरोपी को पेश करने पर नीले रंग के जरीकिन में भरा हुआ लगभग 25 लीटर चोरी का डीजल किमती 2500 रू एवं एक लोहे का पुराना धारदार तलवारनुमा कत्ता पेश करने पर गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी को दिनांक 08.07.2023 को भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर। आरोपी कृष्णा लहरे उम्र 34 साल निवासी खिसोरा थाना बलौदा घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार बलौदा पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी, जिसको मुखबिर सूचना पर सकूनत से घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ डीजल चोरी करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 04.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगा।



















