
कटघोरा। एनएच 130बी पर स्थित चकचकवा पहाड़ी हनुमानगढ़ी स्थित प्राचीन मंदिर में मंगलवार को होने वाला साप्ताहिक अनुष्ठान नई पहचान बना रहा है। गत संध्या यहां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। उन्होंने महा आरती भी की। प्रकृति की सुरम्य वादियों में स्थित हनुमानगढ़ी काफी समय से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा पिछले वर्षों में की गई कोशिश से यहां के लुक को एट्रेक्टिव किया गया है। बताया गया है कि हिन्दू त्योहारों के साथ-साथ पूरे सावन के महीने यहां अनेक कार्यक्रम संपन्न किये जाएंगे।















