
वाशिंगटन। राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, वहां वह केंद्र सरकार की नीतियों से लेकर भाजपा आरएसएस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस कड़ी में राहुल गांधी ने वाशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में कहा कि हमारी पार्टी को राजनीतिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा करने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि लोकतंत्र में आम तौर पर काम करने वाले सभी संस्थान काम नहीं कर रहे थे।
























