हम बहुत भाग्यशाली हैं कि भारत हमारा दोस्त है, चुनाव वाले दिन पीएम शेख हसीना का संदेश

ढाका, 0७ जनवरी । बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान होगा। विपक्षी पार्टी बीएनपी समेत कई अन्य पार्टियों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। बांग्लादेश में चुनाव से पूर्व कई हिंसक घटनाएं हुई हैं और मतदान के दिन भी हिंसा की आशंका है। चुनाव से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि देश में लोकतंत्र रहे और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहें। मतदान से पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मीडिया से बात की। इस दौरान भारत के एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की। इस पर शेख हसीना ने कहा कि आपका बहुत स्वागत है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा भारत जैसा विश्वसनीय दोस्त है। लिब्रेशन वार के दौरान उन्होंने (भारत) हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद जब हमारा पूरा परिवार खत्म हो गया तो उन्होंने हमें शरण दी। इसलिए भारत के लोगों के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र हैं…हमारी बड़ी जनसंख्या हैं। हमने लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दिए हैं। मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि देश में लोकतंत्र जारी रहे।

RO No. 13467/11