हरदीबाजार में धरना प्रदर्शन 20 को

कोरबा। कटघोरा विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन भाजपाईयों के द्वारा किया जा रहा है। 20 जुलाई को हरदीबाजार में भू विस्थापितों को नौकरी, सडक़ निर्माण की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सभी पांच मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। हरदीबाजार मंडल से चुलेश्वर राठौर, अरूणीश तिवारी, हरिश थरवानी, दीपका नगर मंडल से सूर्यप्रकाश शर्मा, नरेश टंडन, राजू प्रजापति, कटघोरा से धन्नू दुबे, राजेन्द्र टंडन, बांकीमोंगरा से लक्ष्मीकांत जगत, हनुमान पांडेय, मनीष मिश्रा, सुनीता पाटले, मुकुल कर्ष, लखन राठौर, माधव जायसवाल के द्वारा तैयारी की जा रही है। युवा मोर्चा द्वारा भी आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इस आंदोलन में उत्तम रंधावा, अनुराग दुहलानी, विवेक मारकंडे, जयगर्ग, समजीत सिंह भी शामिल होंगे। इधर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बरपाली में भी चक्काजाम किया गया था। जिसमें लक्ष्मी श्रीवास, राजू गुप्ता, सुमित वर्मा, नटवर शर्मा, सुशील राय, नागेन्द्र ठाकुर, आकाश सक्सेना, प्रकाश यादव, धनंजय चौहान, कमलेश अनंत, मनोज धीरहे शामिल हुए।

RO No. 13467/11