हरदीबाजार में हुआ सम्मेलन

कोरबा। हरदीबाजार में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह कार्यकर्ता सम्मेलन आज शुरू हुआ, जिसमें सभी मंडल के अध्यक्ष सहित सारे पदाधिकारी शािमल हुए। प्रत्येक मंडलों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में चुलेश्वर रठौर, हरिश थरवानी, अरूणीश तिवारी, सूर्यप्रकाश शर्मा, राजूप्रजापति, अच्छेलाल यादव, राजेन्द्र टंडन, सुनीता पाटले, मुकुल कर्ष, मनीष मिश्रा जुटे हुए थे। जबकि रामपुर के एक गांव में प्रभारी कृष्णा जायसवाल के द्वारा सभी मंडलों के अध्यक्षों की बैठक ली गई। बैठक में लक्ष्मी श्रीवास, आकाश सक्सेना, नटवर शर्मा, रेणुका सिंह, प्रदीप जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

RO No. 13467/9