हरियर धरती की टीम ने पहाड़ी कोरवाओं को बांटे साड़ी व कम्बल

कोरबा। मंकर संक्रांति के सुभ अवसर पर हरियर धरती की टीम ने हरियर धरती का भरपूर सहयोग करने वाले अपने परिवारों के साथ कोरबा से दूर गहनिया,फुटहा मुड़ा और खेतार गाँव के पहाड़ी कोरबाओं में 100 मच्छर दानी, 100 चादर, 50 कम्बल एवं 10 साड़ी का वितरण किया गया। साथ ही साथ वन ,हसदेव एवं पर्यावरण को बचाये जाने का संदेश भी दिया गया। हरियर धरती की ओर से उन सभी साथियों को कोटि कोटि धन्यवाद जिन्होंने तन मन धन से सहयोग किये और पुन्य के भागीदार बने।

RO No. 13467/11