
कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र के ढोडीपारा इलाके में हरियाली पर गंभीर खतरा बना हुआ । अच्छे भले हरे-भरे पेड़ों की कटाई कठोर पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। सरकारी जमीन को हर हाल में हड़पने के लिए इस प्रकार की तरकीब अपनाई जा रही है। सबसे खास बात यह है कि ना तो प्रशासन स्थान ध्यान दे रहा है और ना ही सीएसईबी।
ढोढ़ीपारा क्षेत्र में अवैध कब्जा के मामले कोई पहली बार नहीं हो रहे हैं। यह सिलसिला काफी समय से यहां पर बना हुआ है। नए सिरे से जो लोग इस काम को कर रहे हैं उनका तर्क है कि पहले जब यही सब हुआ तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसलिए अगर हम कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। सूचनाओं में बताया गया कि इस क्षेत्र में सीएसईबी के रशियन हॉस्टल के आसपास हरे भरे वृक्षों को नष्ट करने के साथ उन्हें मौके से पर किया जा रहा है। ऐसे वर्षों में यूकेलिप्टस के अलावा दूसरी प्रजातियां शामिल है। हरियाली बिखरने में ऐसे वर्षों की भूमिका बीते वर्षों में बनी रही और आसपास की आबादी को इसका लाभ मिला। समय के साथ-साथ इस क्षेत्र में अतिक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो गई। जिस क्षेत्र को पहले जंगल के रूप में माना जाता था, अब वहां रिहायशी क्षेत्र नजर आ रहा है। पिछले कई दशक से इस वार्ड में रहने वाले लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि जब सरकार की ओर से सभी प्रकार के अवैध कार्यों पर नक़ल कसने की बात की जा रही है।





















