हल्की वर्षा में अतिरिक्त कक्ष की छत से टपक रहा पानी

बलौदा। तीन दिन की हल्की वर्षा नव निर्माणाधीन स्कूल भवन के अतिरिक्त कक्ष के गुणवत्ता विहीन कार्य की पोल खोल कर रख दी है। स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। स्कूल में निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिकारियों की खुली छूट से ठेकेदार रात में स्कूल की छत की ढलाई करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। नतीजन निर्माणाधीन स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत अंगारखार में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत लगभग 21 लाख 12 हजार रुपए की की लागत से मिडिल स्कूल अतिरिक्त कक्ष भवन की स्वीकृति मिली। जिसका निर्माण एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर को बनाया गया । विभाग के द्वारा स्कूल भवन निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया। स्कूल निर्माण कार्य ठेकेदार से कराया जा रहा है। स्कूल भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहा है। तीन दिन को हल्की वर्षा से उक्त निर्माण कार्य की गुणवत्ता की। पोल खुल गई है। निर्माणाधीन स्कूल भवन की छत से पानी टपक रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है को स्कूल निर्माण कार्य स्तरहीन हुआ है ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल को छत की ढलाई दोपहर 2 बजे शुरू की गई वह रात 3 बजे तक है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल दलाई के समय रात में कोई भी जिम्मेदारी अधिकारों नहीं थे। बलौदा ब्लाक में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बहुत से स्कूल भवन व अतिरिक्त का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि और भी निर्माणाधीन स्कूल भवनों कर क्या हाल होगा। स्कूल भवन निर्माण कार्य में इस तरह को लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन होगा। इस संबंध में जानकारी लेने आरईएस एसडीओ बलौदा को फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जब वे मौसम वर्ष में भवन से पानी टपक रहा तो बरसात के दिनों में इसका सकता है।

RO No. 13467/11