हांगकांग में वी आर फैमिली रेडियो शो को किया जाएगा बंद, पिछले 17 सालों से चल रहा था कार्यक्रम

हांगकांग। एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों और समानता को बढ़ावा देने के लिए हांगकांग में पिछले 17 सालों से चलाए जा रहे रेडियो शो को रविवार को बंद कर दिया जाएगा। स्टेशन प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम के कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, इसलिए शो को बंद किया जा रहा है।बता दें कि शो का नाम वी आर फैमिली है। चीन ने 30 जून, 2020 को हांगकांग पर एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था, जिसके बाद देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। रेडियो शो को बंद करने के फैसले पर कई समाज सुधारकों और देश के नागरिकों ने आपत्ति जताई है। इस कार्यक्रम के सह-मेजबान ब्रायन लेउंग ने कहा कि सरकारी रेडियो टेलीविजन हांगकांग (आरटीएचके) पर प्रसारित इस शो को बंद किए जाने की खबर उन्हें थी। वो मानसिक रूप से इस बात के लिए तैयार थे। लेकिन, इस महीने की शुरुआत में स्टेशन प्रबंधन के साथ बैठक के दौरान उन्हें शो को बंद करने को लेकर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। लेउंग ने अंतिम शो से कुछ घंटे पहले एक साक्षात्कार में बताया, आरटीएचके जैसे पारंपरिक मंच के लिए यह कार्यक्रम कमोबेश रस्सी पर चलने जैसा था।” यह शो समलैंगिक अधिकारों की वकालत करता है। बता दें कि शो हर रविवार आधी रात को दो घंटे के लिए प्रसारित होता था। यह शो देश के कई लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

RO No. 13467/11