हाइपर टेंशन और अन्य विषयों पर महिलाओं को किया जागरूक

कोरबा। शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने जिले में स्वास्थ्य पखवाड़ा का आयोजन किया। इस दौरान हाइपरटेंशन यानी बी.पी, महावारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर निशुल्क परामर्श, सेनेटरी पैड वितरण एवं बी.पी जांच की गई। बी.पी जागरूकता के अंतर्गत लोगों को जानकारी दी गई। बी.पी जांच कर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा खान पान के विषय में भी बताया गया। महिलाओं और किशोरियों को महावारी स्वस्थ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया व महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य शरीर पर समझ बनाई। इन सभी कार्यक्रमों से कुल 885 से अधिक महिला, पुरुष व किशोरियाँ लाभान्वित हुई। वॉलंटियर के रूप में नेहा कर्ष, प्रभजोत कौर एवं स्वास्थ्य कर्मी कविता राठौर ने अपना योगदान दिया।

RO No. 13467/9