
कोरबा। एसईसीएल शिष्टा की आईआर बैठक कल बिलासपुर मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि वेलफेयर व हाउसिंग कमेटी में शिष्टा के सदस्यों को शामिल करने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। लेकिन अभी तक इस समिति में शिष्टा को शामिल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी खाण्डे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि एसईसीएल में जितनी भी समिति है। उन सभी में शिष्टा को शामिल किया जाए। सभी एरिया व ईकाईयों में श्रमिक क्लब भी होते है। यहां पर भी लिए जानक की जरूरत है। अवास आबंटन में रोस्टर नियमों का पालन किया जाना जरूरी है। इस बैठक में अलख राम सिदार, एसआर निराला, केपी पाटले, डहरू राम सहित अन्य सदस्य शामिल हुए ।
























