
कोरबा। रविवार को सुबह कोरबा हाटी सब हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर सडक़ के किनारे स्थित बंटी ढाबा में जा घुसा। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है।कोरबा जिले के ऊरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेसमा में आज सुबह लगभग 5 बजे यह घटना हुई। जानकारी प्राप्त हुई है कि कोरबा की तरफ आ रहा एक ट्रेलर इस गांव में पहुंचने के साथ एकाएक बेकाबू हो गया और सडक़ से उतरकर बनटी ढाबा में जा घुसा। संयोग से इस दौरान कोई व्यक्ति ढाबा के आसपास नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। लेकिन ढाबा को नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि ढाबा संचालक को हमने कहा है कि वह इस बारे में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए ताकि अगली कार्रवाई की जा सके। याद रहे एक दिन पहले ही इसी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरगा में ही इसी प्रकार की घटना हुई थी जिसमें सुरजीत सिंह के ढाबा में एक ट्रेलर के घुसने के कारण उसे काफी नुकसान हुआ था।














