नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ के तीसरे दिन आज (गुरुवार) छह लोगों को अरेस्ट किया गया। आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार छह आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आयोजक प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। वह पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। आईजी शलभ माथुर ने कहा, ‘पुलिस जल्द ही मधुकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो बाबा से भी पूछताछ की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह आयोजन समिति के सदस्य हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी क्राउड मैनेजमेंट का काम करते हैं।