
कोरबा। सडक़ों पर होने वाले हादसों में कमी कैसे आए, इसके लिए विचार के साथ-साथ जमीन पर काम किया जा रहा है। जागरूकता लाने की कोशिश भी जारी है। पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले सडक़ हादसों का ग्राफ कुछ हद तक कम हुआ है। ये आंकड़ें और कैसे कम हो, इसके लिए प्रयत्न किये जा रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि ओवर स्पीडिंग के साथ-साथ शराब के नशे में ड्राइविंग करने और नियमों को फॉलों नहीं करने से सडक़ों पर अक्सर हादसे होते हैं और इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। पुलिस ने विशेषज्ञों के माध्यम से दुर्घटनाजन्य स्थानों का अध्ययन करने के साथ कई निष्कर्ष भी निकाले और ब्लैक स्पॉट समाप्त करने की कार्रवाई की।
























