
अकलतरा। इंदौर में 2 फरवरी को 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ में पहला स्थान पाकर वार्ड नंबर 14 िनवासी 73 वर्षीय परसराम गोड़ ने िजले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद परसराम के लौटने पर रेलवे स्टेशन में आगमन पर नगर वासियों ने भव्य स्वागत िकया। उन्हें बैंड बाजे के साथ रेलवे स्टेशन से भगवान परशुराम मार्ग, ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर सब्जी मार्ग, शास्त्री चौक, पोस्ट ऑफिस रोड, आजाद चौक अंबेडकर चौक होते हुए निवास स्थान तक ले जाया गया। नगर के शास्त्री चौक पर भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी और नगर वासियों ने उनका स्वागतकिया। अंबेडकर चौक पर वरिष्ठ नागरिक मंच के स्वागत कार्यक्रम में परसराम के साथ उनकी पत्नी अर्चना गोड़ पुत्र ओमप्रकाश राज उपस्थित थे।
मैराथन में जीत चुके हैं कई पुरस्कार नगर के कॉलेज रोड स्थित 73 वर्षीय परसराम गोड़ द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल और पुरस्कार प्राप्त किया गया। परसराम ने 20 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन में तीसरा स्थान और 15 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित हाफ मैराथना में दूसरा स्थान प्राप्त किया।




























