हायर सेकेंडरी स्कूल केतका के विद्यार्थियों को आयुर्विद्या के बारे में दी गई जानकारी

सूरजपुर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग के द्वारा प्रत्येक विद्यालयों में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों को आज हॉयर सेकेण्डरी स्कूल केतका में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण उनको आयुर्विद्या के बारे में जानकारी के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, दिनचर्या, ऋतुचार्य, आयुर्वेद के बारे में संक्षेप में विवरण, संतुलित आहार बिहार, किशोरी बालिकाओं में माहवारी जागरूकता, योग प्राणायाम का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई और जंक फास्ट फूड पैकेट फूड के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी, वात पित्त कफ प्रकृति के संबंध में जानकारी, वर्षा ऋतु में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही औषधिया पौधों की विस्तृत से बताया गया। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और उनका वजन लंबाई नापा गया। आयुर्वेद के बारे में हस्त प्रक्षालन योग के बारे में जानकारी दी गई एवं पांच अशुद्धियों पौधों जैसे गिलोय, तुलसी, नीम, करंज, मूंगा, के बारे में जानकारी दी गई। इसमें 180 बच्चों का नि: शुल्क परामर्श दिया गया।

RO No. 13467/10