हिंद विद्यालय की छात्राओं ने वीर सिपाहियों को भेजी राखी

चरचा कालरी। ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं व भाजपा महिला मोर्चा शिवपुर चर्चा मंडल के पदाधिकारी के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश के सिपाहियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के माध्यम से पवित्र राखी भेजी गई राखी के साथ , पावन धरती की एक चुटकी मिट्टी जो कि सैनिकों के तिलक लगाने के लिए होगी व स्वयं का नाम, पता भी प्रेषित किया गया इस राखी का उद्देश्य देश की सीमा पर तैनात सदैव देश की रक्षा हेतु सजग रहने वाले सिपाहियों को का मनोबल बढ़ता है वह यह ना समझे की बॉर्डर में अकेले हैं अपितु पूरे देश की महिला शक्ति भी उनके साथ है हिंदुस्तान के समस्त निवासी उनके साथ हर पल हर क्षण खड़े हैं इस अवसर पर श्रीमती धर्मावती राजवाड़े,उर्मिला सिंह अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवपुर चर्चा ,साक्षी सिंह ,शिल्पा शर्मा, हिंद विद्यालय के शिक्षिकाएं श्रीमती किरण वर्मा, श्रीमती हीरा विश्वकर्मा, शिक्षक मिंटू सर, दयानंद ठाकुर, विद्यालय की छात्राएं नूरी ,आयशा अंशु, प्रियंका, प्रिया, मेघा ,राशि ,खुशबू राजवाड़े ,तृप्ति आदि उपस्थित थे।

RO No. 13467/11