शिमला, २८ जुलाई [एजेंसी]।
शिमला मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में 28 व 29 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। 30 जुलाई से वर्षा में कमी आने की संभावना है।
राज्य के कुछ स्थानों में यातायात एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। कांगड़ा, चंबा जिलों में जलक्षेत्रों व नालों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। तूफान की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में जाने से बचें। प्रदेश में दो एनएच सहित 566 सडक़ें बंद हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण सडक़ों को खोलने के बाद भूस्खलन के कारण बंद हो रही हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा कांगउ़ा में 35, धर्मशाला में 29.2, डलहौजी में 21 व धैलाकुआं में 17.5 मिलनीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 5269.03 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कुल 67 भूस्खलन की घटनाएं और 48 बार अचानक बाढ़ आई है। इससे जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश में अभी तक 168 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 687 मकान ध्वस्त होने के साथ 5492 करोड़ का नुकसान हुआ है। 240 दुकानों के साथ 2120 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। बाक्स स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,16.4,21.7 सुंदरनगर, 22.7,31.2 भुंतर, 20.9,33.0 कल्पा,14.2,22.4 धर्मशाला, 20.2,27.0 ऊना, 24.0,33.2 नाहन।
आरएसएस के वरिष्ठ नेता मदनमोहन व्यास का निधन, आज मॉडल टाउन में होगा अंतिम संस्कार
लुधियाना। प्रसिद्ध उद्योगपति, शिक्षाविद, आरएसएस के स्वयंसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन व्यास का वीरवार को निधन हो गया। वह करीब 89 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ अर्से से बीमार चल रहे थे। वीरवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन से उद्योग, शिक्षा, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के अलावा हर वर्ग के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यास को कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। व्यास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शिक्षा विंग विद्या भारती एवं सर्वहितकारी शिक्षा समिति में भी क्षेत्र स्तर पर प्रतिनिधित्व किया और शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने में अपना योगदान किया। वह आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा दिलाने में हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्होंने शिक्षा के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाया और लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की जिम्मेदारी दो बार निभाई। मदन मोहन व्यास ने वर्षों तक लुधियाना स्पीनर्स एसोसिएशन की कमान संभाली और स्पीनिंग उद्योग के लिए अहम योगदान किया।