रांची। हेमंत सोरेन रांची में आईएनडीआईए विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मीटिंग में उन्हें गठबंधन दल का नेता चुन लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। घोषणा के बाद वह जल्द ही सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अभी राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं। हालांकि, वह आज शाम रांची आ जाएंगे। हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हैं। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।