हैंडपंप गई किशोरी मिली अचेत चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

लखनपुर। थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तीरकेला में हैंडपंप के पास अचेत मिली किशोरी की मौत हो गई। दिनभर तेज धूप में मकान निर्माण कार्य में लगे रहने से गर्मी और लू के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार जीधन राम मझवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पूरा परिवार काम कर रहा था। जीधन राम मझवार की बेटी दिल कुमारी गुरुवार शाम लगभग 4.30 बजे पानी लेने हैंडपंप गई। पानी लेने पहुंची एक अन्य महिला ने बालिका के पिता को हैंडपंप के पास अचेत अवस्था में पड़े रहने की जानकारी दी। तत्कल स्वजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 वाहन में उपचार हेतु कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। चिकित्सक के नहीं होने पर नर्स ने लखनपुर अस्पताल उपचार हेतु भेजा। एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने पर स्वजन निजी वाहन से शाम लगभग सात उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। लखनपुर ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंच पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव को स्वजन को सुपूर्द किया। लखनपुर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

RO No. 13467/11