
जम्मू। शहर के बीसी रोड केसी चौक में महिला के साथ तीन लोगों द्वारा बस में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपितों ने वारादत के दौरान महिला से 15 हजार रुपये की नकदी को भी छीन ली। पीडि़त महिला अपनी एक वर्षीय बच्ची के साथ थी।उसकी शिकायत पर बस स्टैंड पुलिस थाने में दुष्कर्म और नकदी छीनने का मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ सिटी सुनील केसर ने बताया कि बस स्टैंड पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस बस को भी जब्त कर लिया, जिसमें महिला के साथ दुष्कर्म होने की बात कही जा रही है। थाने में दर्ज शिकायत में पीडि़त महिला के पति ने बताया कि वह मूल रूप से जिला रामबन का रहने वाला है और इन दिनों जम्मू में श्रमिक का काम करता है। उसकी पत्नी एक वर्षीय बच्ची के साथ अपने मायके, जो रामबन में है, गई हुई थी। बीते सोमवार को वह रामबन से बस में सवार होकर जम्मू आ रही थी। रात दस बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि वह केसी चौक में पहुंच गई है। इसके बाद उसकी पत्नी का फोन बंद हो गया। वह अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा। रात एक बजे उसकी पत्नी ने किसी राहगीर के फोन से उसे फोन कर बताया कि जिस बस में वह जम्मू आई थी।























