
कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में मातृमृत्यु एवं शिशुमृत्यु रोकने गर्भवती महिलाओं का गुणवत्तापूर्ण संस्थगत प्रसव कराने लगातार निर्देर्शित किया जा रहा है। इसी क्रम में कटघोरा विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में 36 घंटे के भीतर कुल 04 गर्भवती महिलाओं (श्रीमती शांति, पति श्री संदीप ग्राम अंण्डीकछार, श्रीमती प्रीति पति श्री अमर ग्राम रलिया, श्रीमती कोमल पति श्री मुनीश ग्राम रिस्दी, सकीना पति श्री संजय ग्राम उंमेदी भाठा) का सामान्य प्रसव कराया गया । इन गर्भवती महिलाओं में श्रीमती प्रीति क्रद्ध- थी। प्रसव उपरांत सभी जच्चा और बच्चा पूर्णत: स्वस्थ हैं। उन्हे आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान किया जा रहा है। परिजन अपने घर के पास ही गुणवत्ता पूर्ण सामान्य प्रसव की सुविधा मिलने से प्रशन्न है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाईबाजार में 24&7 प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। यहॉ प्रतिमाह औसतन 15 से 20 सामान्य प्रसव कराया जा रहा है। माह अप्रेल 25 से फरवरी 2026 तक 194 सामान्य प्रसव कराया गया है। उन्होने कहा कि प्रा.स्वा.केन्द्र भिलाई में सामान्य प्रसव होना अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दी जा रही प्रसव पूर्व जॉच, देखभाल एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है। जिससे स्थानीय लोगों का सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर भरोसा बढा है।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने स्वास्थ्य केन्द्र भिलाईबाजार में 36 घंटे में 04 सामान्य संस्थागत प्रसव होने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.रश्मि कंवर भिलाई बाजार के चिकित्सक, नर्सिग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि भविष्य में भी एैसी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करना जारी रखें तथा जिले के नागरिकों से आग्रह किए हैं कि वे गर्भवती महिलाओं का प्रसव निकतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में करावें जिससे जच्चा, बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें।

























