
जांजगीर। मुखबीर सूचना मिला की थाना जांजगीर क्षेत्र के दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी किशोर कुमार खन्नी निवासी अकलतरा रोड जांजगीर के कब्जे से 29 कार्टून जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 2,40,000/ रुपया बरामद किया। थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 727/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार आरोपी निर्मल गुरुनानी निवासी वार्ड क्रमांक 16 जांजगीर के कब्जे से 58 कार्टून एवम 12 बोरी जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 7,50,000/? को गवाहो के समक्ष बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 728/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी शिवादेव बर्मन उप अभियंता नगर पालिका जांजगीर, भास्कर राठौर सहायक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जांजगीर एवम सायबर टीम से उप निरीक्षक पारस पटेल, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप एवं थाना प्रभारी जांजगीर अशोक वैष्णव, उपनिरी भवानी सिंह चौहान, आर उमेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।