
जांजगीर-चापा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कार्य अप्रैल महीने से शुरू किया गया। एक माह के भीतर करीब 1 लाख 35 हजार 343 लोगो का सर्वे किया गया। जिन्हे आने वाले दिनो में आवास का लाभ. मिलेगा। कोई भी पात्र लोग आवास बनाने से ना चुके इसे देखते हुए सर्वे कार्य 15 मई तक बढ़ा दिया गया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब एवं पात्र लोगो को पक्का मकान दिया जाना है। इसके लिए पीएम आवास सर्वे कार्य मंगलवार 1 अप्रैल से प्रारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार जांजगीर चाम्पा जिले के 5 विकासखंड को मिलाकर करीब 1 लाख 35 हजार 343 लोगो का सर्वे कार्य किया गया। जिन्हें आने वाले दिनो में पीएम आवास योजना का लाभमिलेगा। हालांकि अभी भी कई लोगो का सर्वे कार्य नही हो पाया है। जिसके चलते सर्वे कार्य 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। आंकडो के अनुसार अकलतरा विकासखंड में 23 हजार 941 लोगो का सर्वे पीएम आवास के लिए किया गया।
बम्हनीडीह विकासखंड में 21 हजार 112 लोगो का पीएम आवास के लिए सर्वे कार्य किया गया। इसी प्रकार बलौदा विकासखंड में 27 हजार 453 लोगो का सर्वे पीएम आवास बनाने के लिए किया गया। नवागढ विकासखंड में सबसे अधिक 38 हजार 810 लोगो का सर्वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए किया गया। पामगढ विकासखंड में 24 हजार 27 लोगो का सर्वे पीएम आवास बनाने के लिए किया गया है। हालांकि अब पीएम आवास योजना के तहत सर्वे कार्य 15 मई तक बढ़ा दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र लोग पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित ना रह जाए।
सर्वे में ज्यादातर महिलाओ के नाम
पीएम आवास योजना के तहत जो सर्वे कार्य किया गया। उसमें ज्यादातर महिलाओ के नाम है। जिन्हें आने वाले दिनो में पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा। वही आवास सर्वे कार्य में पुरूषों के नाम अपेक्षाकृत कम है। इसके लिए महिलाओ के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर भी लिए गए है। जिन्हे आने वाले दिनो में पीएम आवास का लाभदिया जाना है।






















