कोरबा। लगभग 10 करोड रुपए खर्च कर कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम रोड स्थित वन विभाग की अशोक वाटिका को नया कलेवर प्रदान किया गया है। यहां पर कलरफुल फाउंटेन के साथ-साथ पाथवे और अन्य सुविधाएं सैलानियों के लिए विकसित करने का काम किया गया है। प्रदेश के राजस्व आपदा प्रबंधन मामलों के मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने यहां पर आयोजित एक कार्यक्रम में अशोक वाटिका के आकर्षक स्वरूप का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों को इस बात के लिए शुभकामनाएं दी कि उनके स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा स्थान उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ अरविंद पीएम सहित अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।