10 दिसंबर को चिराग पासवान आईटीआई मैदान में करेंगे जनसंवाद, धरातल पर उतरने को तैयार बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट

नवादा, ०६ दिसम्बर । सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने कहा कि पार्टी की आहूत जनसंवाद कार्यक्रम में 10 दिसंबर को आईटीआई मैदान नवादा में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान आ रहे हैं। पहले भी गांधी स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ था, उसी कड़ी को बढ़ाते हुए एक और वृहद जनसंवाद आम लोगों के बीच होना है, जिसमें लोगों के बीच मे अपना विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फस्र्ट का सोच रखेंगे। जिसमें वो देश के लिये क्या सोचते हैं, बिहार के लिये क्या सोच है नवादा के लिये क्या सोचते हैं। इस विजन को जन जन तक पहुंचाना है। बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी व चिराग की जोड़ी को 40 की 40 सीटें जीत के रूप में मिलेंगी। सात दिसम्बर को जिला कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में होगी। प्रेस कांफ्रेंन्स में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार,नगर अध्यक्ष उचित नारायण शर्मा, विपिन सिंह, चंद्रमौलि सिंह, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष नीरज कुमार, बंटी उपस्थित थे।

RO No. 13467/11