कोरबा । जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक का अपहरण कर बंधक बनाकर शारीरिक तौर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया गया हैं। बताया जा रहा हैं की पीडि़त कोलकाता का रहने वाला है। वो यहां एक निजी कंपनी की ओर से कोरबा में प्रबंधन कार्य देखते है।
पीडि़त ने आरोप लगाते हुए बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा के 2 कर्मचारियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर शारीरिक तौर पर प्रताडि़त किया, इतना ही नहीं मोबाइल स्विच ऑफ कर इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया था।
पीडि़त ने आरोप लगाते हुए आगे बताया कि पिछले 9 महीने से वह कोरबा जिले में सेवाएं दे रहे हैं। कुछ दिन पहले एक एंबुलेंस चालक शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह बदतमीजी करने लगा। इस मामले की शिकायत रायपुर मुख्यालय में की गई। इसी तरह ईएमटी पद पर कार्यरत कर्मचारी की भी शिकायत की गई थी। दोनों को कुछ दिनों के लिए काम से रोकने का निर्देश आया। इसके बाद दोनों ने बात करने के बहाने प्रिंस को जिला अस्पताल चौकी के पास एक कमरे में बुलाया। वहां उस पर पीछे से डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। दोनों कथित आरोपी उन्हें एक निजी एंबुलेंस से एक ग्राम में ले जाकर फिर से पिटाई की। उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। कुछ होश आने पर उसने अपने एक मित्र दोस्त को लोकेशन शेयर कर मदद मांगी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू किया और उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पीडि़त के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जांच कार्यवाही जारी हैं।