
कोरबा। गायत्री मन्दिर, नेहरू नगर, कुसमुंडा में गायत्री माता के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के उपलक्ष में 251 घरों में गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ एवं देव स्थापना का कार्यक्रम 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष में रखा गया। जिसमें कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए। गायत्री परिवार से जुड़े फिरत राम साहू , चंडी प्रसाद यादव एवं सभी गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का शाल, श्रीफल एवं हिंदी साहित्य की किताब भेंट कर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम विधायक प्रेमचंद पटेल ने गायत्री माता की पूजा अर्चना कर नगरवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक के साथ मुख्य रूप से जिला विशेष आमंत्रित सदस्य भाजयुमो दिलीप दाश , झुगी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक कमल सिंह, धर्म सेना जिला सह-संयोजक अमितोष दुबे, वार्ड क्र. 60 पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रवण यादव, पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा मुकुल कर्ष, राजेश पटेल, संतोष राठौर, विकेश झा, पप्पू महाजन, सालिक दुबे, गुरदीप सिंह , कुलदीप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















