कोरबा। राज्य अशासकीय विद्यालय संघ ने 11 लाख 11 हजार 1 सौ 11 पीपल के वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी विद्यालयों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने एवं बच्चों को गौ आधारित जैविक खेती के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल की सराहना की।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित कार्यक्रम- फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। मुख्यमंत्री ने अशासकीय विद्यालय संचालन संघ के पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जाने वाले इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में राज्य के 2500 निजी विद्यालयों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं में कोरबा जिले से आर्यन पब्लिक स्कूल के संचालक एवं छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालयों संचालन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे एवं सहसचिव अक्षय दुबे विशेष रूप से शामिल हुये।