
कोरिया बैकुंठपुर। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा ने बताया कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। तीन तलाक पर रोक लगाई। नागरिकता संशोधन कानून लागू किया। महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया। सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त हो जाए।
कोरोना काल में सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरित किया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना से 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए। उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन मिला।
रामसेवक पैकरा ने कहा करोड़ों लोगों को मिली सुविधा जनधन योजना से करोड़ों लोगों को बैंकिंग सुविधा मिली। 2025 के बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट प्रदान की गई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। हर घर नल योजना के तहत केंद्र सरकार तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार गरीब पात्रों को महीने में दो बार नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित कर रही है। भाजपा की प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला पंचायत कोरिया की उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सुभाष साहू, योगेंद्र मिश्रा, पंकज गुप्ता, तीरथ राजवाड़े, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।