
जांजगीर। नवरात्रि शुरू हो चुकी है। इस दौरान चंद्रपुर में माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।
प्रशासन ने आदेश जारी कर दशहरा यानि 12 अक्टूबर तक हाइवा, ट्रेलर, ट्रक और अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: रोक लगा दी है। इससे पहले प्रशासन ने 30 सितंबर को वाहनों के लिए नो एंट्री की समय सीमा नगर पंचायत चन्द्रपुर के सीमा क्षेत्र में क्वांर नवरात्रि से दशहरा पर्व तक सुबह 05 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखा था।
इस आदेश में परिवर्तन कर अब भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। नए आदेश के अनुसार अब 12 अक्टूबर तक हाइवा, ट्रेलर, ट्रक और अन्य भारी वाहन को सारंगढ़ से रायगढ़ और रायगढ़ से सारंगढ़ की बजाय टिमरलगा तिराहा(लात नाला) से मार्ग परिवर्तित कर सरिया, पुसौर, कोड़ातराई के रास्ते रायगढ़ और सारंगढ़ आना-जाना करना होगा। 6 सक्ती नगर के लिए शक्ति शहर में 13 अक्टूबर तक के लिए भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर छूट दी गई है। 6 चंद्रपुर रूट के लिए रायगढ़ तरफ से आने वाले भारी वाहन कोड़ातराई पुसौर, सरिया मार्ग से जाएंगे। 6 सारंगढ़ तरफ से आने वाली भारी वाहन टिमरलगा तिराहा से परिवर्तित होकर सरिया पुसौर, कोड़ातराई मार्ग से रायगढ़ जाएंगे।
























