जांजगीर। मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में खरीफ फसल में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से नकद और लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी तक की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। साल 2024-25 में 160 लाख टन धान की खरीदी का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी। खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित और व्यवस्थित रूप से खरीदी के लिए सीमांत और लघु किसानों को अधिकतम दो टोकन और बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन दिए जाएंगे।