148 वर्ष में रामनाम सप्ताह और भागवत कथा का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज पीठाधीश्वर श्री शिवरीनारायण मठ अपने एकदिवसीय जिला जांजगीर चांपा प्रवास के दौरान चांपानगर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ तथा अखंड राम नाम सप्ताह में सम्मिलित हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी परिवार के द्वारा स्वर्गीय श्री मोहित राम सोनी जी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण में उपस्थित होकर राजेश्री महन्त महाराज ने भागवताचार्य दिनेश दुबे का साल श्री फल से सम्मान किया। आचार्य जी ने भी व्यासपीठ की आसंदी से पुष्पमाला एवं साल अर्पित करके महाराज जी का अभिवादन किया। अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि – स्वर्गीय सराफ सोनी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक थे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, उनसे मुलाकात तब हुई थी जब वे अस्वस्थ होकर रायपुर के अस्पताल में भरती थे। उनकी स्मृति में यह श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन उनके परिवारजन के द्वारा किया गया है, इसमें उपस्थित होने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ। आचार्य श्री दुबे बहुत ही सरल एवं सहज भाषा में हम सबको भगवान की कथा का रसपान करा रहे हैं। आचार्य ने व्यास पीठ की आसंदी से कहा कि- संतों का दर्शन शास्त्र के अनुसार पूर्व जन्म के पुण्य के उदय होने के परिणाम स्वरुप होता है, इसे शास्त्रों में दुर्लभ और अमोघ बताया गया है। राजेश्री महन्त महाराज हटवारा चौक चांपा में 148 वर्षों से निरंतर आयोजित अखंड राम नाम सप्ताह में भी उपस्थित हुए, उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की एवं आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त वे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सोनी जी से सौजन्य भेंट मुलाकात भी किये तथा शोक संतप्त परिवार के लोगों से भी सौजन्य भेद मुलाकात की। वे ग्राम बसंतपुर में श्रावणी रामायण आयोजन समिति के द्वारा आयोजित मानस गायन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए यहां उन्होंने वर्षों से भगवान के चरित्र के प्रचार प्रसार में लगे हुए मानस मंडली के सदस्यों को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया,कार्यक्रम का विधिवत संचालन द्वारिका प्रसाद यादव ने की। राजेश्री महन्त महाराज के साथ विशेष रूप से चांपा बड़े मठ के महन्त लाल दास महाराज, नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष जय थवाईत, कमलेश सिंह, इंग्लेश सिंह, सुनील सोनी, शशि भूषण सोनी, राजेंद्र देवांगन, शशिकांत सिंह, भास्कर कसारी, अशोक कसारी ,रमेश कसारी, भागीरथी कसारी, गोलू निषाद, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

RO No. 13467/9