16 व 17 जनवरी को बर्फबारी व बारिश की संभावना छह जिलों में येलो अलर्ट… तापमान में आई गिरावट

शिमला, १५ जनवरी । मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 व 17 जनवरी को प्रदेश की ऊंची चोटिश्यों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का कुछ हल्का असर रहेगा जिससे बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई गई है।रविवार को प्रदेश में घनी धुंध के कारण यातायात प्रभावित रहा और दिन भर धनी धुंध छाई रही। इसके कारण प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर वृद्धि भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के छह जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे अधिक गिरावट लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में 8.1 डिग्री, रिकांगपिओ में पांच, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तीन से चार डिग्री तक दर्ज की गई है। पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया गया है।

RO No. 13467/11