रायपुर। महासमुंद जिले की पिथौरा पुलिस ने पिथौरा के एक ढाबे में लावारिश खड़े 10 चक्का ट्रक से ढाई करोड़ रूपए से ज्यादा कीमत का 517 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपियों ने बढ़े ही शातिराना तरीके से चांवल की बोरियों के नीचे गांजा छुपाकर रखा था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं मामले में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। बुधवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओडि़शा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप 10 चक्का ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर मध्यप्रदेश, दिल्ली ले जाने वाला है।

RO No. 13467/11