नईदिल्ली। परीक्षाओं में गड़बड़ी, प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति सहित कई मुद्दों पर विपक्षी दलों की नाखुशी के बीच 18 वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरु होने जा रहा है। जो तीन जुलाई तक चलेगा। यह शपथ प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब और उनके सहयोगी पीठासीन अधिकारियों द्वारा दिलाई जाएगी। हालांकि इससे पहले लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर को राष्ट्रपति शपथ दिलाएगी। विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर पद पर सत्ता के सदस्य की नियुक्ति को लेकर विरोध किया है और कहा है कि सदन में और भी वरिष्ठ सदस्य थे, जिन्हें नियमों के तहत यह जिम्मेदारी दी जानी थी। करीब दस दिन चलने वाले लोकसभा के इस पहले सत्र में 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। वहीं 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेगी।