कोलकाता, 15 जुलाई [एजेंसी]। 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। तृणमूल कांग्रेस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा ने हृष्ठ्र की बैठक में शामिल होने के लिए लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चि_ी लिखी है।विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में हुई थी। पटना में तमाम दलों को एकजुट करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। अलग-अलग राज्यों में जाकर नेताओं से मिले थे। इस बार कांग्रेस बैठक की अगुवाई करती नजर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमाम विपक्षी दलों को न्योता भेजा है। वहीं सोनिया गांधी ने भी सभी बड़े नेताओं को उस दिन डिनर पर आमंत्रित किया है। सोनिया गांधी की ओर से रात्रिभोज के निमंत्रण आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी भेजा गया है। देखना यह है कि क्या केजरीवाल इस बैठक में शामिल होते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता पटना की बैठक में आए थे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले नाराज होकर चले गए थे, क्योंकि कांग्रेस ने केंद्र द्वारा लाए अध्यादेश पर अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया था।