
नई दिल्ली 12 फरवरी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित टम्बलर रिज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 18 साल की ट्रांसजेंडर महिला ने अपनी मां और 11 वर्षीय सौतेले भाई समेत 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कमांडर ड्वेन मैकडॉनल्ड के हवाले से बताया कि रूट्सलार एक ट्रांसजेंडर महिला थी। उसने चार साल पहले हाई स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। महिला के पास पहले एक आग्नेयास्त्र लाइसेंस था, जिसकी वैधता समाप्त हो गई थी, और हथियार पहले भी उसके आवास से जब्त किए गए थे- लेकिन बाद में लौटा दिए गए थे। रूट्सलार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, पुलिस उसकी स्थिति की जांच करने के लिए एक से अधिक बार उसके घर जा चुकी है।
प्रांतीय मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत एक से अधिक बार उसका मूल्यांकन किया गया थामैकडॉनल्ड ने कहा, पुलिस पिछले कई वर्षों में कई बार उस (परिवार के) आवास पर गई थी, ताकि संदिग्ध के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से निपटा जा सके। पुलिस ने बताया कि जेसी वैन रूट्सलार ने अपनी मां और सौतेले भाई की हत्या करने के बाद, उस स्कूल के बच्चों पर हमला की, जहां वह चार साल पहले पढ़ती थी। इस हमले में 24 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पुलिस को छह लोग मृत मिले। इस हमले में एक 39 वर्षीय महिला शिक्षिका और पांच छात्र – तीन 12 वर्षीय लड़कियां और दो लडक़े, जिनकी उम्र 13 और 12 वर्ष थी कि मौत हो गई।






















