नईदिल्ली, ०५ जुलाई [एजेंसी]। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 1901 के बाद से भारतीय प्रायद्वीप में यह सबसे गर्म जून का महीना रहा, क्योंकि इस क्षेत्र में औसत अधिकतम तापमान 34.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस क्षेत्र में 1901 के बाद जून में तीसरा सबसे अधिक औसत न्यूनतम तापमान 26.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग द्वारा मंगलवार शाम को जारी मासिक मौसम समीक्षा में यह भी कहा गया कि मुख्य रूप से पूर्व और पूर्वोत्तर, दक्षिण प्रायद्वीप और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय प्रायद्वीप में जून में 88.6 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से सबसे कम है। इस क्षेत्र में जून में सामान्य बारिश 161 मिलीमीटर होती है। इससे पहले 1976 में सबसे कम 90.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।मौसम विभाग ने कहा कि 1901 के बाद जून के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में औसत अधिकतम तापमान 1979 (34.47 डिग्री सेल्सियस), 1958 (34.26 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था।देश के पूर्वी हिस्सों को भी जून में लू का प्रकोप झेलना पड़ा। बिहार में एक से 22 जून तक, बंगाल में एक से 18 जून तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 21 जून तक लगभग सभी तारीखों पर लू से लेकर गंभीर लू चली। कोकीन मिलने के बाद खाली कराया गया व्हाइट हाउस, मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजा गया पाउडर वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाली जगह व्हाइट हाउस में कोकीन मिलने से हड़कंप मच गया। यूएस सीक्रेट सर्विस के यूनिफार्म डिविजन के अधिकारियों ने व्हाइट हाउस में फर्श पर कुछ संदिग्ध पाउडर पड़ा पाया था।संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए खाली करना पड़ा। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कैंप डेविड में थे।रविवार को अग्निशमन और आपातकालीन दल को परीक्षण के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में कोकीन होने की पुष्टि हुई। व्हाइट हाउस को जल्द ही खोल दिया गया और पाउडर को आगे के परीक्षण के लिए भेजा गया।